कोढ़ा अंचल के राजस्व कर्मचारी संजय कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने पर 31 जनवरी, दिन शनिवार को अंचल कार्यालय के सभागार में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर अंचल के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए अंचल पदाधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि संजय कुमार सिंह का 18 माह का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा। उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया। राजस्व से जुड़े मामलों में उनकी कार्यशैली और जनता के प्रति संवेदनशीलता हमेशा उल्लेखनीय रही।
सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि वे पहले भी कोढ़ा अंचल में 18 माह तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पुनः कोढ़ा अंचल में कार्य करते हुए अपना अंतिम 18 माह का कार्यकाल पूरा कर सेवानिवृत्त होना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने इस दौरान सहयोग के लिए सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
वहीं भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि संजय कुमार सिंह का कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा। जिस पंचायत में वे पदस्थापित रहे, वहां आम जनता की राजस्व से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने सदैव तत्परता दिखाई और लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य किया।
समारोह के अंत में अंचल परिवार की ओर से संजय कुमार सिंह को गिफ्ट भेंट कर सम्मानित किया गया और सभी ने उनके सुखद एवं स्वस्थ सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।
दी समारोह में प्रखंड विकास प्राधिकारी राजकुमार पंडित अंचल पदाधिकारी संजीव कुमार आईटी सहायक विकास कुमार विधायक प्रतिनिधि रमन झा भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज आंचल और प्रखंड के सभी कर्मी उपस्थित थे।
Post a Comment