कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में शत-प्रतिशत टीकाकरण को लेकर बीएलटीएफ (ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स) की बैठक समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बीडब्ल्यूआर योजना के पदाधिकारी ने किया। बैठक में नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
वहीं बैठक की सफलता को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कोढ़ा डॉ. अमित आर्या चिकित्सा पदाधिकारी, मुकेश कुमार प्रखण्ड स्वस्थ प्रबन्धक, प्रखंड स्वस्थ उत्प्रेरक, सचिन कुमार, उषा कुमारी बाल विकास पदाधिकारी, शमायरा परवीन ब्लॉक मोबिलाइज़र कॉर्डिनेटर, संजय पोद्दार फ़िल्ड मॉनिटर, रेखा कुमारी एचएनएस, शमा खातून डाक, जीविका, एलएस शशि सिंह फरीदा परवीन, साधना कुमारी, रंजीता कुमारी, कोल्ड चेन हेंडलर शीला कुमारी व स्वास्थ्य अधिकारी ने अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
वहीं बैठक में नियामित टिकाकरण पर विस्तार से चर्चा किया गया, जो स्वास्थ्य केन्द्र का उपलब्दि कम है,उस सत्र का सर्वे से डियुलिस्ट तैय्यार कर शत प्रतिशत टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करने पर विशेष रूप से चर्चा की गई वहीं दुसरी तरफ बिनोपुर,कोलासी, राजवारा, दिघड़ी, कोढ़ा ,ललिया ये सभी जगह कुछ सत्र जिस क्षेत्र का टिकाकरण कम है उस क्षेत्र में जनप्रतिनिधि,जीविका,पार्शद आशा सेविका सभी के सहयोग के मोबिलिज़ेशन दोबारा शत् प्रतिशत टिकाकरण हो ये सुनिशचित किया गया । इस कार्य मे सहयोगी संस्था डब्ल्यूएचओ यूनिसेफ से सहयोग की अपेक्षा की गई नवजात बच्चा का वजन गर्भवती महिलाओ का पूर्ण जांच हो इस पर चर्चा की गई। टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा भी की गई।इस दौरान ड्यू लिस्ट व सर्वे अपडेट को लेकर भी चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि अभी भी कुछ पात्र लोग टीकाकरण से वंचित हैं। ऐसे लाभार्थियों को चिह्नित कर घर-घर संपर्क सर्वे अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से टीकाकरण लक्ष्य को शीघ्र पूरा किया जाएगा।मुख्य पार्षद ने कहा कि टीकाकरण जनस्वास्थ्य से जुड़ा अहम विषय है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। साथ ही निर्देश दिया गया की सभी आशा आंगनवाड़ी अपने अपने पोषक क्षेत्रों में माता व समुदायिक बैठक कर टीकाकरण को लेकर जागरूक करें।
Post a Comment