कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के विनोदपुर पंचायत में 2 एकड़ 20 डिसमिल कब्रिस्तान की भूमि पर विवाद होने के कारण ग्रामीणों को शव दफनाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस गंभीर समस्या को लेकर प्रशासन ने पहल करते हुए कब्रिस्तान की भूमि को विवाद मुक्त कराया।
कोढ़ा अंचलाधिकारी संजीव कुमार एवं रौतारा थाना प्रभारी लालसार बिंद के नेतृत्व में प्रशासनिक बल की मौजूदगी में कब्रिस्तान की भूमि की सरकारी मापी कराई गई। मापी के उपरांत विवाद का निबटारा कर जमीन को पूरी तरह मुक्त कराया गया, जिससे ग्रामीणों में खुशी और राहत का माहौल देखा गया।इस कार्रवाई के दौरान वार्ड सदस्य मुनीरूद्दीन, समाजसेवी सिकंदर यादव, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि अजीजुल हक, पूर्व वार्ड सदस्य अब्दुल मतीन, डॉ. अब्दुल मन्नान, वार्ड सदस्य राजेश पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ है।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का विवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। इस कदम से न सिर्फ कब्रिस्तान की भूमि सुरक्षित हुई है, बल्कि ग्रामीणों की वर्षों पुरानी परेशानी का भी अंत हुआ।
Post a Comment