पूर्णिया। अनगढ़ थाना अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस बलों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 12 लीटर 990 ग्राम विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति में - अमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बालुगंज गांव निवासी - रमेश कुमार उर्फ गोलू पिता - जितु मंडल शामिल है। बताया जाता है कि पुलिस ने धुसमल स्थित मारामांदी पुल के पास पहुँच कर वाहन जाँच करना प्रारंभ किया। वाहन जाँच के कम एक व्यक्ति काला रंग का हीरो मोटर साईकिल से बौलान हाट की ओर से आते हुए दिखाई दिया।
जिसे रूकने का इशारा किया तो उक्त व्यक्ति पुलिस को देखते ही मोटर साईकिल घुमाकर भगाने का कोशिश किया। तो उक्त मोटर साईकिल के चालक को सशस्त्र बल के सहयोग से घेरे में लिया गया। जब मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई तो उक्त मोटर साईकिल से कुल 12.990 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ। वही मोटर साईकिल के संबंध में पूछ ताछ किया तो उक्त व्यक्ति के द्वारा बताया गया की यह मोटर साईकिल चोरी का है। जिसका नंबर बदल कर बंगाल से शराब लाने का काम करते है।
Post a Comment