सुपौल अनुमंडल अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक (दरोगा) के पद पर चयन हेतु आयोजित परीक्षा रविवार को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। विभिन्न परीक्षा केंद्रों से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार जिले में बनाए गए सभी केंद्रों पर परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित की गई।जिले के कुल 5 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई, जहां कुल 4206 अभ्यर्थियों के लिए सीट निर्धारित थी। इनमें से 2885 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर कदाचार, गिरफ्तारी या जुर्माने की कोई घटना दर्ज नहीं की गई।
परीक्षा केंद्रों पर उपस्थिति इस प्रकार रही—
हजारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुपौल: 642 अभ्यर्थी
आरएसएम पब्लिक स्कूल, सुपौल: 771 अभ्यर्थी
आरबीसी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुपौल: 696 अभ्यर्थी
टीसीसी उच्च माध्यमिक विद्यालय, चकला निर्मली, सुपौल: 136 अभ्यर्थी
सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुपौल: 640 अभ्यर्थी
प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल संचालन हेतु व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। केंद्रों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती के साथ सीसीटीवी निगरानी भी की गई। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
Post a Comment