Top News

बकरी दरवाजे पर जाने को लेकर विवाद में चार लोग गंभीर रूप से घायल

कुरसेला थाना क्षेत्र के बसुहार मजदिया गांव में शनिवार की शाम बकरी दरवाजे पर चले जाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में दो महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार महिल कुमार मंडल की बकरी पड़ोसी बाबूलाल मंडल के दरवाजे पर चली गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला कर करने की बात बताई जा रही है। 
इस घटना में एक पक्ष से महिल कुमार मंडल (52 वर्ष) और उनकी पत्नी किरण देवी (45 वर्ष) तथा दूसरे पक्ष से बाबूलाल मंडल (40 वर्ष) और उनकी पत्नी मीता देवी (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
मारपीट की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और घायलों से घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post