अमौर/सिटिहलचल न्यूज
पूर्णियां। अमौर प्रखंड क्षेत्र के धुरपैली पंचायत में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत क्षेत्र के भाजपाइयों ने बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें शामिल लोग भारत माता की जय,वंदे मातरम्,वीर शहीद अमर रहें आदि नारों से क्षेत्र को गुंजायमान किया। जहां भाजपाइयों द्वारा देश के अमर शहीदो को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी
तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान में देशभक्ति के नारे लगाए गए और देश की आजादी में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आजादी के महान पर्व को जन जन तक पहुंचाना है। भाजपा के आलाकमान के निर्देशानुसार पूरे देश में 10 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है
15 अगस्त हमारे लिए केवल राष्ट्रीय पर्व ही नहीं, बल्कि आजादी और गर्व का प्रतीक है, जिसे पूरे देशवासी एक साथ मिलकर उत्साहपूर्वक मनाते हैं । तिरंगा यात्रा के दौरान उमेश कुमार विश्वास बेचन विश्वास नाथु विश्वास चनद्रकिशोर विश्वास जयप्रकाश विश्वास अन्य सभी मौजूद थे।