हैलो.. लॉरेन्स विश्नोई गैंग से बोल रहे हैं, परिवार की सलामती चाहते हो तो 10 लाख पहुँचा दो

पूर्णियां/सिटी हलचल न्यूज 

पूर्णियां एसटीएफ ने कुख्यात गैंगेस्टर लॉरेन्स विश्नोई के नाम पर कटिहार शहर के एक प्रतिष्ठित ब्यवसायी से 10 लाख की रंगदारी माँगने वाले 2 युवक को गिरफ्तार किया है। गैंगेस्टर लॉरेन्स विश्नोई का नाम आते ही पूर्णियां STF की टीम चौकस हो गई और धमकी देने वालों को पकड़ने में जुट गई थी। बताया जाता है कि कटिहार जिले के सहायक थाना क्षेत्र निवासी एक ब्यापारी को लॉरेन्स विश्नोई के नाम से रंगदारी माँगी गई। कॉल करने वाले ने व्हाट्सऐप किया था और डीपी में लॉरेन्स विश्नोई का फोटो लगा रखा था। बताया जाता है कि धमकी देने वाले ने 3 दिन के अंदर 10 लाख रुपया देने को कहा, अन्यथा पूरे परिवार को खत्म करने की बात कही गई। वही लॉरेन्स विश्नोई का नाम आते ही ब्यापारी काफी डर गया और कटिहार पुलिस को पहले इसकी सूचना दी। वही सहायक थाना में मामला दर्ज होने के बाद वरीय अधिकारियों ने पूर्णियां STF से मदद माँगी। जिसके बाद धमकी देने वालों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। वहीं धमकी देने वाले का दुबारा कॉल आने के बाद STF को धमकी देने वाले का लोकेशन गयाजी बताया


जिसके बाद पूर्णियां STF ने गयाजी जाकर रेड की मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं ब्यापारी धमकी देने वालो को पैसे का जल्द इंतज़ाम हो जाने का भरोसा दिलाते रहे। वहीं जब पैसे का इंतजाम हो जाने पर पैसे लेकर पटना बुलाया गया। जहाँ पूर्णियां STF ने जाल बिछाकर अभिमन्यु कुमार "मन्नू" को गिरफ्तार किया। जब STF ने उससे पूछताछ की तो मामला कुछ अलग ही निकला। धमकी देने वालो का लॉरेन्स विश्नोई गैंग से कोई लेना देना नहीं था।पकड़ा गया आरोपी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि फिरौती का पूरा खेल कटिहार जिला से ही रचा गया था। इसका मास्टरमाइंड अमन सिंह उर्फ अमर कुमार हैं, जो ब्यापारी का पड़ोसी ही हैं। उसके बाद अमन को पकड़ने के लिए STF ने किशनगंज जिला में रेड किया, जहाँ से अमन सिंह को गिरफ्तार किया गया

कटिहार एसएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि अमन सिंह और अभिमन्यु एकसाथ फ्लिपकार्ट में काम किया करता था। अमन का पड़ोसी पैसे वाला था, जिसके बाद अभिमन्यु के साथ मिलकर दोनों ने ब्यापारी से 10 लाख रुपया वसूलने के षड़यंत्र रचा। पैसे मिलने के बाद दोनों आपस मे आधा आधा बाँट लेते। इसके लिए पहले एक सिम का इंतज़ाम किया गया। पहले गयाजी जाकर अभिमन्यु ने ब्यापारी को धमकी दी। फिर अलग अलग लोकेशन बदल बदल कर ब्यापारी से बात किया करता था। जो भी बात दोनों के बीच होती थी, उसे STF भी सुना करती थी और उसी आधार पर  पटना में रेड कर अभिमन्यु कुमार को पकड़ा गया, फिर उसके निशानदेही पर किशनगंज से अमन की गिरफ्तारी हुई। एसएसपी ने बताया कि ब्यापारी का अमन से कुछ जमीनी विवाद भी चल रहा था, इसलिए उसे सबक सिखाने के लिए यह पूरा प्लानिंग किया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post