बहादुरगंज ठाकुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर खैखाट चौक के समीप शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार चार चक्का वाहन एवं एक मोटरसाइकिल मे भीषण टक्कर हो गयी। जहां इस दुर्घटना मे मोटरसाइकिल चालक शादाब आलम पिता अख्तर आलम ताराबारी निवासी की मौक़े पर ही मौत हो गयी वहीँ मोटरसाइकिल सवार एक अन्य व्यक्ति मो नजीर एवं सड़क किनारे खड़ा एक राहगीर शाह आलम गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जहां दोनों घायलों को गंभीर अवस्था मे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।इलाज के दौरान शाह आलम खैखाट निवासी एवं मो नजीर ताराबारी निवासी की भी मौत हो गयी।
घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष बहादुरगंज संदीप कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा।वह दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर अग्रतर कार्यवाही मे जुट गयी है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे एवं तीनों मृतकों के शव को देखकर विलाप करने लगे।
जहां इसी दौरान मृतक शादाब के परिजनों ने बताया की शादाब शुक्रवार की शाम इफ्तार करने के उपरांत अपनी मोटरसाइकिल लेकर ताराबारी स्थित अपने घर से खैखाट जरूरी कार्य हेतु निकला था। तभी सिलीगुड़ी की ओर से आ रही तेज रफ्तार चार चक्का वाहन की चपेट मे आने से तीनों की मौत की सुचना परिजनों को मिली। तीनों युवको की मौत के बाद से ही पुरे इलाके मे मातम का माहौल उत्पन्न है।घटना की सूचना मिलने के बाद देर रात पूर्व विधायक मुजाहिद आलम भी सदर अस्पताल पहुंचे और उन्होंने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया,उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उच्य पथ पर अक्सर हादसे होते है इसीलिए जगह जगह फूट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना चाहिए ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।सदर अस्पताल पहुंचे एसडीपीओ गौतम कुमार ने कहा कि तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ है जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल है।उन्होंने कहा कि मामले को लेकर विधि सम्मत कारवाई की जाएगी।
Post a Comment