Top News

किशनगंज सांसद डॉ जावेद आजाद ने सीमाँचल को अलग राज्य बनाने की मांग की

भारत नेपाल और बांग्लादेश सीमा से सटे सीमावर्ती किशनगंज जिले सहित अन्य जिलों को मिला कर अलग सीमांत प्रदेश  बनाने की चल रही चर्चाओं के बीच कांग्रेस सांसद डॉ जावेद आजाद ने किशनगंज में पत्रकारों से बात करते हुए बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर अलग राज्य बनता है तो वो उसका स्वागत करेंगे । गौरतलब हो कि बीते दिनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन के बाद सीमांचल को अलग राज्य बनाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा था ।जिसके बाद आज डॉ जावेद ने कहा कि बिहार के अंतिम छोर पर बसे होने की वजह से यह इलाका काफी पिछड़ा हुआ है और सरकार की नजर यहां तक नहीं पहुंचती । उन्होंने कहा कि वो पहले भी विधान सभा में अलग राज्य बनाने की मांग कर चुके है।उन्होंने कहा कि बिहार काफी बड़ा है और पटना से हमारे क्षेत्र की दूरी लगभग 400 से 450 किलो मिटर है जिसकी वजह से वहां की निगाहे यहां तक नहीं पहुंच पाती है ।अगर अलग राज्य बनता है तो यहां का विकास होगा ।उन्होंने झारखंड का हवाला देते हुए कहा कि बिहार में जब तक झारखंड था तब तक वहां की स्थिति सही नहीं थी लेकिन झारखंड के अलग राज्य बनने के बाद वहां की स्थिति काफी अच्छी हुई है। डॉ जावेद ने कहा कि बिहार से 8 जिलों को काट कर अलग राज्य बनाया जाना चाहिए ।पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष इमाम अली उर्फ चिंटू,सरफराज खान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post