इंस्टाग्राम पर 2 लड़कियों की दोस्ती ने पहुँचा दिया पूर्णियां रेड लाइट एरिया

पूर्णियां/सिटी हलचल न्यूज 

बिहार में मानव तस्करी का जाल पहले रेलवे स्टेशनों बस अड्डे तक सीमित था, मगर नए टेक्नोलॉजी में देह ब्यापार के दलाल अब सोशल मीडिया का सहारा लेकर युवतियों को फांसने लगे हैं। उत्तर प्रदेश की रहने वाली 2 नाबालिग बहनों को इंस्टाग्राम के माध्यम से फसाकर देह ब्यापार के दलालों ने बिहार के पूर्णियां जिले में बेंच दिया। जहाँ नाबालिग से रेडलाइट एरिया में जबरन देह ब्यापार का धंधा कराया जा रहा था।बता दे कि देह ब्यापार करने वाले लोग देश के विभिन्न रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में अपने दलाल को रखते हैं, जो घर से भागी हुई लड़कियों या अपने परिजन से बिछड़े लड़की और महिलाओं पर नजर रखते हैं। फिर उन्हें अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाकर देह ब्यापार करने वालों को बेच देते हैं। ऐसे ही दलालों में बिहार के पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया थाना के रहने वाले महेश और उसकी पत्नी गीता है। अब दोनों पत्नी पत्नी लड़कियों को फसाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा भी ले रहे है। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के खोड़ाबार थाना क्षेत्र की रहने वाली 2 बहने इंस्टाग्राम पर रिल्स बनाया करती थीं


दोनों बहनों की शक्ल सूरत देखकर बिहार की गीता ने दोनों को फ़ासना शुरू किया। पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से दोनों से दोस्ती की फिर उसे काम दिलाने और अच्छी कमाई का सपना दिखाया। चुकी दोनों के परिजन एक किसान थे और सब्जी की खेती कर अपना जीविकोपार्जन चलाते थे। दलाल महिला गीता करीब 3 माह से दोनों लड़कियों के संपर्क में थी। फिर  दोनों के लिए नौकरी,मुफ्त रहना खाना पीना का ब्यबस्था हो जाने की बात कहकर जल्दी आने को कहा। जिसके बाद दोनों नाबालिग लड़किया बिना कुछ बताये अपना घर छोड़कर निकल गई।  बताया जाता है कि लड़कियों ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने से पहले दलाल महिला गीता को फोन कर दिया था। जिसके बाद गीता अपने एक साथी महिला-पुरूष को रेलवे स्टेशन रिसीव करने के लिए भेज दिया। वही दूसरी और गीता अपने पति के साथ पूर्णियां जीरो माइल स्थित रेडलाइट एरिया पहुँच गई और फोटो दिखाकर दोनों लड़कियों का सौदा कर डाला। बताया जाता है कि छोटी बहन जिसकी उम्र 15 साल थी उसे 1 लाख 20 हजार और बड़ी बहन उम्र 16 वर्ष को 1 लाख 10 हजार में बेचा गया। वही रेलवे स्टेशन से ऑटो के माध्यम से दोनों लड़कियों की डिलिवरी पूर्णियां जीरो माइल में दी गई। लड़की देने के बाद गीता पैसे लेकर रफूचक्कर हो गई

इंस्टाग्राम ने खोला महिला दलाल गीता का राज

इधर घर से गायब दोनों लड़कियों के एकसाथ गायब होने से परिजन काफी परेशान हो गए। सभी जगह ढूंढने के बाद खोड़ाबार थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने प्रेम प्रसंग से लेकर सभी एंगल को खंगाल लिया मगर पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा। वही जब पुलिस ने दोनों लड़कियों का सोशल मीडिया  एकाउंट खंगालना शुरू किया तो महिला दलाल गीता का चैट नजर आया। जिसके बाद पुलिस ने गीता का कुंडली खंगालते हुए बिहार के मोतिहारी पहुँच गई। जहाँ से गीता और उसके पति महेश को गिरफ्तार किया। वही पुलिस के पूछताछ में पता चला कि उसने दोनों लड़कियों को बिहार के पूर्णियां जिले में बेच दिया है। जिसके बाद पुलिस बिना समय गवाएं पूर्णियां पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद सदर थाना पुलिस ने गुलाबबाग जीरो माइल कब्रिस्तान टोला मोहल्ले से एक नाबालिग लड़की को बरामद किया। जहाँ 3 दिनों से उससे देह ब्यापार कराया जा रहा है। वही दूसरी लड़की को पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर रेडलाइट एरिया से बरामद किया। दोनों लड़कियों ने बताया कि उसे डरा धमका कर उसकी बहन को मार देने की धमकी देकर देह ब्यापार कराया जा रहा था। इसलिए दोनों को अलग अलग जगहों पर रखा गया था। बरामद दोनों लड़कियों को यूपी पुलिस अपने साथ लेकर गोरखपुर चली गई है। जहाँ मेडिकल और 164 का बयान कराकर परिजन को सौप दिया जाएगा। मगर सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि पुलिस ने लड़की को बेचने वाले दंपति को ही गिरफ्तार किया, वही जिन जगहों से लड़कियों को बरामद किया गया, वहाँ के संचालकों की गिरफ्तारी क्यों नहीं की?

2 Comments

  1. एक तरफ जिस तरह से प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सराहनीय कार्य किया है वहीं दूसरी तरफ आप के द्वारा उठाए गए सवाल भी अहम है इस तरह के धंधे बाज़ संचालकों को क्यों नहीं पकड़ा जो सही है और कयी सवालों को जन्म दें रहें । साथ ही साथ इस खबर को प्राथमिकता देने के लिए आप और आपकी पूरी टीम को मेरा साधुवाद है

    ReplyDelete
  2. Purnia पुलिस paise khate honge ,,

    ReplyDelete
Previous Post Next Post