Top News

किशनगंज जिले में बनाए गए 220 आश्रय स्थल -डीएम

किशनगंज /सिटी हलचल न्यूज  संवाददाता

किशनगंज : सीमांचल में मानसून प्रवेश कर चुका है ।जिसके बाद बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से किसानों के चेहरे पर जहां मुस्कान देखी जा रही है वही जिले वासियों को भी भीषण गर्मी से राहत मिली है ।सीमावर्ती किशनगंज जिले में संभावित बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा तैयारी पूरी की जा चुकी है


जिला पदाधिकारी विशाल राज ने शनिवार को बताया कि बाढ़ पूर्व तैयारी की जा चुकी है ।उन्होंने कहा कि जिले में जितने भी बांध है वो पूरी तरह सुरक्षित है और सभी का निरीक्षण उनके द्वारा किया गया है ।श्री विशाल राज ने बताया कि जिले में कुल 220 स्थल चिन्हित किए गए है

जहां यदि बाढ़ आती है तो प्रभावितों को आश्रय स्थल में रखा जाएगा। श्री राज ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि बाढ़ को लेकर पूरी तरह सभी सतर्कता बरते और छोटे बच्चों को नदी किनारे नहीं जाने दे।

Post a Comment

Previous Post Next Post