मुरलीगंज में धूम धाम से मनाई गई वट सावित्री पूजा

 

मुरलीगंज /मिथिलेश कुमार 

मधेपुरा : मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र में वट सावित्री पर्व सोमवार को श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। सुबह से हीं महिलाओं ने सज धज कर पहले घरों में पूजा-अर्चना की, उसके बाद अपने घर के नजदीक वट वृक्ष की पूजा की। इस पर्व को लेकर शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी वट वृक्षों की पूजा करने को महिलाओं की भीड़ वटवृक्ष के नीचे लगी रही। प्रखंड क्षेत्र के पकिलपार, सहुरिया, तिनकोणम, जोरगामा, रामपुर, मीरगंज, दिनापट्टी, दिग्घी, हरिपुर कला, पड़वा, नवटोल, भलनी आदि गांवों में वट वृक्ष का पूजन कर परिक्रमा लगाई गई


श्रद्धालु शिम्पी कुमारी, ज्योति कुमारी,कल्पना कुमारी,नीलम देवी,निभा देवी, संगीता कुमारी, माला देवी समीक्षा वर्मा, खुशबू भगत, लक्की वर्मा, सेजल कुमारी, मोनिका यादव, काजल कुमारी, आदि कई ने बताया कि यह पर्व पति की लंबी आयु के लिए मनाया जाता है। पूजा अर्चना में भक्ति के साथ हमारे देश की संस्कृति भी जुड़ी है। इन पूजा के माध्यम से ही हम अगली पीढ़ी को अपनी संस्कृति का रक्षण करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार करके वट वृक्ष की पूजा करती हैं

यह पर्व शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सभी जगह मनाया जाता है।पौराणिक कथाओं के अनुसार वटवृक्ष की पूजा करने से घरों में सुख व समृद्धि बनी रहती है। यह पर्व अखंड सौभाग्य, पति व बच्चों की लंबी आयु के लिए मनाया जाता है। पर्व पर वट की पूजा के लिए सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। पूजा करने के बाद महिलाएं पूजा की सामग्री लेकर नजदीकी स्थलों पर लगे वट वृक्षों के पास पहुंचीं। यहां पर वृक्ष के तने में कच्चा सूत बांधते हुए वट की पूजा की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post