बैसा /सिटी हलचल न्यूज़
पुर्णियां : प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों द्वारा शनिवार को बौलान हाट के मैदान से मजगांमा हाट तक वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के विरोध में एक रैली और धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। रैली और धरना प्रदर्शन के आयोजन में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। और अधिनियम के प्रति अपने विरोध को व्यक्त किया। रैली और धरना प्रदर्शन का आयोजन बौलान हाट से धर्मबाड़ी, खाड़ी, खपड़ा, चरकपाड़ा, फुलवारी,महनारो गांव होते हुए मजगांमा हाट के मैदान पर सभा में तब्दील हुआ हुआ
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के विरोध में नारे लगाए। और सरकार से अधिनियम को वापस लेने की मांग की। वक्ताओं ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की यह आयोजन मुस्लिम समुदाय की एकजुटता और एकता का प्रतीक है। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह मुस्लिम समुदाय की चिंताओं को सुनें ।और अधिनियम के प्रति उनकी मांगों को पूरा करें। जब तक सरकार इस काला कानून को वापस नहीं लेगा
तब तक लगातार रैली एवं धरना - प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान मुख्य रूप से मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सिकन्दर आलम उर्फ दारा, इंजिनियर महफुज आलम, विधायक अख्तरूल ईमान, सांसद डॉ जावेद आजाद,जिला परिषद अफरोज आलम, मौलाना अबु सालेह, पुर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम, मुखिया मो हासीम ,पुर्व मुखिया अनजार आलम, सायरे इस्लाम मो सराफत हुसैन, आदि मौजूद थे।