Top News

सिंदूर खेल सुहागिन महिलाओं ने मां दुर्गा को दी विदाई

 

 किशनगंज/ सिटी हलचल न्यूज़ संवाददाता

किशनगंज : नौ दिनों तक दुर्गा मां की आराधना करने के बाद दशमी को बंगाली समाज की सुहागिन महिलाओं ने सिंदूर बोरोन की परंपरा निभाई। सोमवार को मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित करने से पहले बंगाली समाज ने सिंदूर खेला या सिंदूर उत्सव मनाया। महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सदा सुहागन रहने की शुभकामनाएं दीं। शहर के सुभाषपल्ली ,रूईधासा , डे मार्केट शीतला मंदिर में पांच दिनों से चल रही वासंतिक नवरात्र के आखरी दिन महिलाओं ने जमकर सिंदूर खेला। दुर्गा माता से परिवार की सुख, समृद्धि और पति की लंबी उम्र की कामना की


सभी सुहागिन महिलाओं ने मां दुर्गा को पान के पत्ते से सिंदूर चढ़ाया। साथ ही मां दुर्गा को पान और मिठाई भी खिलाई। इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर जश्न मनाया। इस दौरान महिलाओं ने जमकर पारंपरिक डांस किया। मान्यता है कि  जब मां दुर्गा मायके से विदा होती हैं, तो सिंदूर से उनकी मांग भरी जाती है। इसके साथ ही कई महिलाएं एक दूसरे के चेहरे पर सिंदूर लगाते हुए नजर आई।इधर देर शाम गाजे बाजे के साथ माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया ।इस दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था ।

Post a Comment

Previous Post Next Post