कार्यान्वयन समिति के सदस्य बने कोलासी भाजपा के पुर्व मंडल अध्यक्ष

मिथिलेश कुमार सिंह।

कोढ़ा/ शंभु कुमार 

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, पटना, बिहार के संकल्प संख्या 384 में निहित प्रावधानों के आलोक में कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड की प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति में रमेली ग्राम निवासी श्री मिथिलेश कुमार सिंह को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। उनके इस मनोनयन से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।मिथिलेश कुमार सिंह ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए भारतीय जनता पार्टी, कटिहार और भाजपा प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए


कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने भाजपा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह मनोनयन न केवल उनके लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी मिथिलेश कुमार सिंह के मनोनयन का स्वागत किया है और इसे पार्टी की संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक सार्थक कदम बताया है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव और नेतृत्व में कोढ़ा प्रखंड में कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post