Top News

05 ग्राम स्मैक के साथ दो स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार। 8100/रूपये नकद,तीन मोबाईल एवं एक बाइक बरामद

 


पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव 

पूर्णियाँ जिला को नशा मुक्त करने के दिशा में पूर्णियाँ पुलिस के द्वारा अभियान चलाकर लगातार मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सुदीन चौक टीओपी मरंगा थाना अंतर्गत वाहन चेकिंग के क्रम में उफरैल चौक की ओर से एक काला रंग का बाइक पर दो सवार युवक आता हुआ दिखाई दिया, जिसे रोकने का ईशारा किया गया परन्तु बाइक सवार युवक भागने का प्रयास करने लगा तभी दोनों को सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्तियों के नाम-पता पुछने पर उन्होनें अपना नाम क्रमशः 1. नेहाल बाबू, उम्र-23 वर्ष, पिता-सोराब आलम,दालबस्ती,पॉजीपाड़ा थाना-ग्वालपोखर, जिला-उत्तर दीनाजपुर (पश्चिम बंगाल)


2. नुर मोहम्मद, उम्र 26 वर्ष, पिता-अली मोहम्मद,अधिकारी वार्ड नं0-23,पाँजीपाड़ा थाना-ग्वालपोखर, जिला-उत्तर दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) बताये। तत्पश्चात् व्यक्तियों कि तलाशी ली गई तो उनके पास से कुल-05 ग्राम स्मैक / ब्राउन सुगर, 8100/- रुपया नगद, तीन मोबाईल एवं एक टीभीएस बाइक बरामद किया गया। बरामद स्मैक ब्राउन सुगर, नगद रुपया, बाइक एवं मोबाईल को जप्त करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधि-सम्मत् अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।पुछताछ के क्रम में अभियुक्तों द्वारा मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त अन्य सदस्यों का खुलासा किया गया है जिनकी गिरफ्तारी हेतू छापामारी की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post