डॉ राम मनोहर लोहिया की115वीं जयंती मनाई गई।

पूर्णियां/सिटी हलचल न्यूज़ 

पूर्णियां : रविवार को स्थानीय बहुजन कार्यालय गांधीनगर में महान समाजवादी क्रांतिकारी डॉ राममनोहर लोहिया की 115वीं जयंती इंजीनियर सुरेश प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में मनाई गई। मंच- संचालन कार्य भारत मुक्ति मोर्चा पूर्णिया के जिला प्रधान महासचिव बबलू गुप्ता ने किया।मुख्य वक्ता प्रोफेसर आलोक कुमार वरिष्ठ राजद नेता सह प्रमंडलीय प्रभारी बहुजन क्रांति मोर्चा ने कहा कि डॉ राममनोहर लोहिया को जानना  आज समय की चुनौती है।हम उनके विचारों को उनकी अवधारणाओं को पहले समझने का प्रयास करें।वे सम्पूर्ण मानवजाति के विकास के पक्षधर थे।वे चाहते थे कि समाजवादी में सम्भव समानता के साथ साथ सम्पन्नता भी होना चाहिए। नर-नारी समानता, अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय गैरबराबरी के विरोध में अनवरत संघर्ष करते रहे थे।उनका मानना था कि समान शिक्षा, आर्थिक और राजनीतिक समानता के साथ साथ वैचारिक सम्पन्नता भी  समाज में होना चाहिए।उनका नारा था -समाजवादियों ने बांधी गांठ, पिछड़ा पावे सौ में साठ


गोवा को आजाद कर भारत में शामिल कराया। डॉ राममनोहर लोहिया अमेरिका में भी रंगभेद नीति का विरोध किया और वहां के अमेरिकी सरकार को भी झुकना पड़ा। भारत में क्रांति करते हुए नेपाल में भी राणाशाही के खिलाफ उन्होंने जागरूकता अभियान चलाने का कार्य किया था।हम लोहिया को जाने बिना समाजवाद को नहीं समझ पायेंगे। उमेश प्रसाद यादव जिला अध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा पूर्णिया ने कहा कि डॉ राममनोहर लोहिया सप्तक्रांति के जनक थे।वे गैर-कांग्रेसी राजनीतिज्ञों के केन्द्र बिन्दु थे। वे कहा करते थे लोकतंत्र को कायम रखने हेतु सरकारें बदलती रहनी चाहिए


इंजीनियर रघुनंदन कामती ने कहा कि आज की परिस्थिति में डा लोहिया का विचार प्रसांगिक है।अध्यक्षीय भाषण देते हुए इंजीनियर सुरेश प्रसाद शर्मा ने कहा कि सभी समाजवादियों को गांव -गांव में जाकर समाजवादी थीम को समझना जरूरी हो गया है। समाजवाद के बिना हमारे देश लोगों का सम्यक विकास संभव नहीं हो सकेगा।इस अवसर पर बम-भोला साहनी जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा पूर्णिया, अमोद मंडल राजद प्रदेश महासचिव,बबलू गुप्ता जिला प्रधान महासचिव भारत मुक्ति मोर्चा पूर्णिया, दिनेश प्रसाद दास मजदूर नेता, प्रदीप पासवान जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ पूर्णिया, बबलू गुप्ता,ललन कुमार साहनी,विनय कुमार साहनी, सुनील कुमार साह, प्रदीप कुमार साह, शिवनंदन कुमार निषाद,ओम राठौड़, दीपु सिंह आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post