Top News

बायसी विधानसभा में 22 मार्च को तेजस्वी यादव का दावत-ए इफ्तार

 

डगरूआ/वाजिद आलम 

बायसी विधान सभा के बेलगच्छी पूरब चौक में राजद पार्टी की ओर से 22 मार्च को दावत-ए इफ्तार पार्टी रखी गई है, जिसमे बिहार के पूर्व उपमुख्य मंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी सामिल होंगे।हालाकि इसको लेकर बायसी से डगरूआ तक कई जगह चिन्हित कि गई जिसे देखने के लिए सीमांचल के कई विधायक पहुंचे थे लेकिन अंत मे बेलगच्छी पूरब चौक मे मुकम्मल तौर पर चिन्हित कर लिया गया है और तैयारी भी शुरू कर दी गई है


वही सोमवार को पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक बायसी हाजी अब्दुस सुबहान अपने दर्जनो कार्यकर्ताओ के साथ बेलगच्छी चिन्हित जगह पहुंचे   और पुरे मैदान की मोयना की, वही मौके पर उन्होने बताया कि इस राजद के दावत-ए इफ्तार मे पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज के विधायक, सांसद, कार्यकर्ता व हजारों लोग शामिल होंगे। यह सिर्फ इफ्तार पार्टी नही है बल्कि यह एक दुसरे से मिलने और सौहार्द के साथ साथ गंगा-जमुनी तहज़ीब को बढ़ावा देने का जरिया है

वही आगे उन्होने कहा की अफवाहों के खिलाफ एकता का संदेश देने के लिए यह दावत-ए इफ्तार पार्टी का आयोजन हो रहा है। बता दे कि बायसी के वर्तमान विधायक सैय्यद रुकनुद्दीन अहमद इसकी मेज़बानी करेंगे। सभी पार्टी पदाधिकारी तैयारियों में जोरों सोर से जुट गए हैं। इस इफ्तार पार्टी मे पूरे सीमांचल ऐलाके से लगभग 10 हजार से अधिक लोगो कि पहुंचने की उम्मीद बताई जा रही है जिसमे सभी समुदाय के लोग सामिल रहेगे।।

Post a Comment

Previous Post Next Post