Top News

अंधविश्वास: मरे हुए ब्यक्ति को कहा जिंदा करो, नहीं करने पर बुजुर्ग दंपती की कर दी हत्या

जमुई/सिटी हलचल न्यूज़ 

बिहार के जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के चक्कर मे ग्रामीणों ने बुजुर्ग दम्पति की तेजधार हथियार से हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना झाझा थानाक्षेत्र के कानन पंचायत के चिलको गांव की है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया जिसके बाद कुछ लोगों को घटना की जानकारी मिली तो तुरन्त झाझा पुलिस को सूचना दिया जिसके बाद एसडीपीओ राजेश कुमार, एसएचओ संजय सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल करने में जुट गई। मृतक की पहचान जागेश्वर भुल्ला(उम्र 75 वर्ष) और उसकी पत्नी जासो देवी( उम्र 63 वर्ष) के रूप में हुई है। बड़ी घटना होने को लेकर एसपी मदन कुमार आनंद भी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में स्वंय जुटकर घटना की विस्तृत जानकारी मृतक के पुत्र से लिया दरअसल चिलको गांव में पहले दम्पति अपने परिवार के साथ रह रहा था और कुछ माह पूर्व वह गांव से 1.5 किलोमीटर दूर मशान घाट में जाकर रहने लगा


सोमवार को चिलको गांव के ही रहने वाले खीरु नैया की किसी कारणवश मौत हो गई थी जिसके बाद बुजुर्ग जागेश्वर भूलो को देखकर जिंदा करने के लिए बुलाया गया था, मगर बुजुर्ग ने ऐसा करने से मना कर दिया। उसके बाद दोपहर में फिर मृतक खीरु नैया के घरवालों एवं ग्रामीणों अंधविश्वास के चक्कर मे पड़कर मशान घाट में रह रहे दम्पति को जबरन बंधक बनाकर चिलको गांव लाया और दम्पति पर डायन का आरोप लगाकर मृतक खीरु को झाड़फूंक कर जिंदा करने के लिए कहा। वहीं डर से दोनों दंपति मृतक को जिंदा करने का नाटक करते रहे, वही मरा हुआ ब्यक्ति जिंदा न होने पर फिर आगे किसी को जादू टोना करके दंपति न मारे, इसको लेकर गाँव वालों ने दोनों का मौत का फरमान सुनाया।उसके बाद खीरु के घरवालों ने तेजधार हथियार से वार कर घर मे ही दम्पति की हत्या कर दिया। जिसके बाद घटना को अंजाम देने वाले सभी लोग तीनो शव को उसी जगह छोड़कर फरार हो गया।वही घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची। घटना की सूचना पर जिले के एसपी भी मौके पर पहुँचे। घटना स्थल पर एफएसएल टीम भी पहुंची और हत्या से जुड़ी कई साक्ष्य को जुटाया। जिसके बाद तीनों शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई करते हुए शव को थाना लाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया

मृतक का बेटा त्रिलोकी नैया ने बताया कि खीरु का इलाज चल रहा था और वह बीमारी से मरा था। लेकिन उसके घरवालों को जादू टोना से मौत होने की शक मेरे पिता पर था और उसी को लेकर मेरे माता पिता को देखने के लिए बुलाया था। मृतक दम्पति के बेटा के कथानुसार फागु नैया का बेटा अशोक नैया और राजू नैया सहित अन्य ग्रामीणों के द्वारा माता पिता की निर्मम हत्या करने का आरोप लगा रहे है। इधर एसपी जांच पड़ताल करने के बाद बताया कि बुजुर्ग खीरु नैया के शव पर कोई चोट का निशान नही है और उसकी मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम में ही पता चलेगा। एसपी ने बताया कि पूछताछ से यह पता चला कि खीरु की मौत का जिम्मेवार बुर्जुग दम्पति पर लगाया था और ग्रामीणों के द्वारा बस्ती से खींचकर खीरु के घर पर लाकर सिर पर तेजधार हथियार से वार के बुजुर्ग दम्पति की हत्या की गई है। अंधविश्वास और अन्य बिंदुओ पर फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और जो भी लोग हत्याकांड में संलिप्त है उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post