पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव
जिले के सरसी थाना अंतर्गत ग्राम कचहरी बलुआ में करीब 400 से 500 की संख्या में उपद्रवी तत्वों द्वारा हत्या के विरोध में रोड जाम कर यातायात को पुरी तरह बाधित कर दिया गया था। जिसके उपरांत प्रशासन द्वारा समझाने का प्रयास करने पर उपद्रवियों द्वारा प्रशासन एवं पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करते हुए पेट्रोल पम्प में घुसकर लुट-पाट किया गया तथा उपद्रवियों द्वारा रोड़ा पत्थर चलाकर पुलिस कर्मियों को घायल तथा सरसी थाना के एक वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था
जिसके संबंध में सरसी थाना कांड सं0-197/24, धारा 191 (2)/191(3)/190/121(2)/132/109/324(4)/352/125 (A) / 285 भा०न्या०सं० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभकिया गया ।कांड दर्ज होने के उपरांत घटना में संलिप्त चार अभियुक्तों को तत्क्षण गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुनः पुलिस उप महानिरीक्षक, पूर्णियां क्षेत्र, पूर्णियां के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक, पूर्णियां के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बनमनखी सुबोध कुमार के नेतृत्व में सरसी थानाध्यक्ष मनीषचंद्र यादव एवं कांड के अनुसंधानकर्ता पुअनि चंद्रकिशोर सिंह के द्वारा सीसीटीवी अन्य विडियो फूटेज के आधार पर उक्त घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों का पहचान करते हुए तकनिकी साक्ष्य के अधार पर कुल छः अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। कांड में शेष बचे अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।