कोढ़ा पुलिस ने दहेज के हत्या कांड मामले में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

कोढ़ा/शंभु कुमार 

कोढ़ा पुलिस ने दो प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार करने की उपलब्धि हासिल की है।इस बाबत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने बताया की कोढ़ा थाना क्षेत्र के फुलवरिया वार्ड संख्या 4 में विगत माह पुर्व दहेज के खातिर प्रतारित करने पर महिला  बेबी देवी महिला की हत्या हो गई थी


मृतक महिला के परिजनों के द्वारा फुलचंद सिंह उम्र 26 वर्ष,व उनके पिता प्रमोद सिंह उम्र 55 वर्ष साकिन फुलवरिया वार्ड संख्या 4  के विरुद्ध कोढ़ा थाना में  मामला दर्ज कराया गया था। जिसके विरुद्ध कांड संख्या 272/24 दर्ज करते हुए दोनों प्राथमिक अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर मेडिकल जांचों उपरांत न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post