दरभंगा/सिटिहलचल न्यूज़
वेबसाइट खोलने व उस पर दिये निर्देश का पालन करने पर एक लाख 87 हजार रुपये उड़ा लिये जाने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर लहेरियासराय थाना क्षेत्र निवासी सुधीर कुमार की ओर से साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. आवेदन में कहा गया है कि उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से एक वेबसाइट का लिंक आया था
उस पर जैसे-जैसे निर्देश आया, उन्होंने वैसे-वैसे किया. इसके बाद एक ओटीपी मांगा गया. ओटीपी डालते ही उनके खाता से दो बार में एक लाख 87 हजार रुपये उड़ा लिये गये. साइबर थाना के अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.


Post a Comment