Top News

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर किया गया गरीब निसाय लोगों को कंबल वितरण

  ‌

कुरसेला /सिटी हलचल न्यूज़ 

कटिहार : जिला पदाधिकारी मनेष कुमार मीणा के निर्देश पर बढ़ते ठंड को देखते हुए कटिहार जिले के विभिन्न प्रखंडों में गरीब,  निसहाय ,जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। वही बताते चले की शुक्रवार को कुरसेला प्रखंड परिसर में बीडीओ कुमारी प्रियंवदा पंचायती राज पदाधिकारी शांतनु ठाकुर, विभिन्न पंचायत के मुखिया


जनप्रतिनिधि द्वारा  संयुक्त रूप से मिलकर गरीब,  जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया। वही बताया गया कि जिले से 100 पीस कंबल आया था।  जिसमें 60 कंबल का वितरण शुक्रवार को कर दिया गया। इस ठंड में गरीब लोगों को कंबल मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post