अध्यक्ष पद के लिए 2 तथा सदस्य के लिए 7 प्रत्याशियो ने नामांकन का पर्चा भरा।

कुरसेला /सिटी हलचल न्यूज़ 

कटिहार :  कुरसेला नगर पंचायत के पश्चिमी मुरादपुर पैक्स चुनाव को लेकर आखिरी दिन शुक्रवार  को काफी गहमागहमी रहा। जिसमे  अध्यक्ष पद के लिए 2 तथा सदस्य के लिए 7 प्रत्याशियो ने नामांकन का पर्चा भरा। जिसमे से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए बिंदेश्वरी मंडल,मोहम्मद हलीम जांबाज ने नामांकन का  पर्चा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सह निर्वाचन अधिकारी  कुमारी प्रियंवदा के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया


प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए प्रखंड मुख्यालय पहूचे।  नामांकन दाखिल करने के बाद समर्थको ने अबीर, गुलाल उङाते हुए फूलमाला पहनाकर कर स्वागत किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रखंड मुख्यालय मे कुरसेला पुलिस शस्त्र बल मुस्तैद थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post