Top News

नाला निर्माण में अनियमितता को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश।

 

मुरलीगंज /सिटी हलचल न्यूज 

मधेपुरा : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपुर पंचायत के वार्ड छह पासवान टोला में इन दिनो चल रहे नाला निर्माण कार्य में भारी  अनियमितता बरते जाने का ग्रामीणो ने आरोप लगाया है। स्थानीय चंदेश्वरी पासवान के घर से सदानंद पासवान के घर तक लगभग 175 फीट नाला निर्माण कार्य वार्ड पार्षद पति के नारायण झा के देख रेख में हो रहा है। उक्त नाला स्थानीय सीताराम पासवान, रवि पासवान, भविचंद पासवान, त्रिभुवन पासवान, सुधीर पासवान, चंदेश्वरी पासवान, सिकेन्द्र पासवान, देबू पासवान, धीरेंद्र पासवान के नीजी जमीन को क्रोस करते हुए निर्माण किया जा रहा है


बताया गया कि प्रभावित लोगों के बगैर सहमति प्राप्त किये मनमानी तरीके से नाला निर्माण हो रहा है। जबकि नाला निर्माण से स्थानीय लोग नाराज भी है। नाला निर्माण से प्रभावित लोगों ने बताया कि भारा अनियमितता बरती जा रही है। निम्न स्तर का ईंट और उजला बालू का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। काम कर रहे मजदूर शंभू पासवान ने बताया कि उजला बालू मिलाकर मसाला तैयार किया जाता है। वही मौजूद वार्ड पार्षद पति नारायण झा ने कहा कि निर्माण कार्य एक नम्बर हो रहा है। स्थानीय रवि पासवान, अरविंद पासवान, बिट्टू पासवान, विद्यानंद पासवान, पिन्टू पासवान, रंजीत पासवान, राजेश पासवान ने कहा कि मनमानी तरीके से नाला निर्माण किया जा रहा है। नियमो को ताक पर रखकर गली नाली में भारी अनियमितता बरती जा रही है। कहीं पांच तो कहीं दस इंची नाली निर्माण हुआ है

निर्माण स्थल पर इन्फर्मेशन बोर्ड भी नही लगा है। 

इस दौरान फोन से बातचीत में पंचायत सचिव अमरजीत कुमार ने बताया कि षष्ठम वित्त मद से वार्ड छह में नाली निर्माण हो रहा है। कितने की लागत से निर्माण हो रहा ये बताने में सचिव असमर्थ रहे। वही कनीय अभियंता प्रभात कुमार ने बताया कि नाला निर्माण के संबंध में कोई जानकारी नही है, मेरे द्वारा स्टीमेट भी नही दिया गया है। इस बावत बीडीओ आशा कुमारी ने कहा कि उक्त क्रियान्वयन का जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post