Top News

डाक पार्सल गाड़ी से 105 कार्टून विदेशी शराब को कुर्सेला पुलिस ने किया बरामद तीन तस्कर को भेजा जेल।

डाक पार्सल गाड़ी से 105 कार्टून विदेशी शराब को कुर्सेला पुलिस ने किया बरामद तीन तस्कर को भेजा जेल। 

सिटी हलचल न्यूज़ कुरसेला (कटिहार) : 

कुर्सेला पुलिस को लगातार मिल रही है सफलता।

कुरसेला थाना क्षेत्र के एन एच 31 सड़क पर देवीपुर चौक के समीप कुर्सेला पुलिस ने रविवार को लगभग 10:00 बजे दिन एक डाक पार्सल वाहन  से भारी मात्रा मे विदेशी शराब बरामद किया। तथा शराब तस्कर का एक कार भी जब्त किया। 
तथा तीन शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।  

इस बाबत थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल राज्य के आसनसोल से  एक डाक पार्सल से विदेशी शराब की खेफ पूर्णिया पोलटेकनिक चौक की ओर जा रही है। 
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस दलबल को विभिन्न सङक पर तैनात कर दिया। 
उसके बाद जैसे ही एन एच 31 सङक पर देवी पुर चौक के समीप लाइनर का कार्य कर रहे कार को रोका। उसके पीछे डाक पार्सल  वाहन को पुलिस ने रोककर तलाशी लेने के बाद वाहन से पश्चिम बंगाल निर्मित 105  कार्टून विदेशी शराब तरह-तरह के ब्रांड के कुल 969  लीटर बरामद किया। 
पुलिस ने कार पर सवार दो तस्कर  अंकु कुमार सिंह 27 वर्ष , घर झिटकिया , थाना कोढा ,  पवन यादव 35 वर्ष घर , ललीयाही ,  सहायक थाना दोनों कटिहार जिला निवासी है तथा आकाश कुमार  28 वर्ष , घर गिरजा चौक , जिला पूर्णिया निवासी को गिरफ्तार किया । तथा तीनो शराब तस्कर से 6 मोबाइल भी बरामद किया। कुरसेला पुलिस तीनो शराब तस्कर पर मध निषेध अधिनियम के तहत केश दर्ज कर न्यायिक हिरासत मे कटिहार भेज दिया गया। 
वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा लगातार विदेशी शराब पकङने से शराब तस्कर मे हरक॔प मच गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post