Top News

अफीम की खेती करने वाले दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव 

पूर्णियाँ एसपी कार्तिकेय शर्मा ने  बताया कि जिले के धमदाहा अनुमंडल अंतर्गत बड़हरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सुखसेना कैलू टोल स्थित, मक्के के खेत में चोरी छिपे अफीम पोस्ता का खेती लगाया हुआ है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु धमदाहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी एवं बड़हरा थाना अध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के साथ सुखसेना कैलू टोल स्थित, मक्के के खेत में जिसमें अफीम की खेती करने की सूचना प्राप्त हुई थी, पहुंचे तो देखे की उस खेत में अफिम का फसल लगा हुआ है


प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के समक्ष विधिवत वीडियोग्राफी करते हुए अफीम के खेत से 30 अफीम के पौधों को उखाड़कर जप्त कर घटनास्थल पर ही सील किया गया एवं विडियोग्राफी करते हुए अफीम के खेत को विधिवत विनष्ट किया गया। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि जमीन के मालिक महेश राय एवं उमाशंकर राय दोनों पिता- स्व० भुनेश्वर राय, सुखसेना कैलू टोल, थाना-बड़हरा जिला-पूर्णियाँ जिनके द्वारा अफीम की खेती की जा रही थी, को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post