Top News

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से महिला हुई जख्मी,अस्पताल में करवाया गया भर्ती

बहादुरगंज /सिटी हलचल न्यूज 

किशनगंज : बहादुरगंज अररिया मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर पतलू चौक के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से एक महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गयी। घटना घटित होने के उपरांत डायल 112 की टीम द्वारा घायल महिला को इलाज हेतु गंभीर अवस्था मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज लाया गया


वहीँ अस्पताल परिसर मे मौजूद चिकित्सिय दल के द्वारा घायल महिला का प्राथमिक इलाज उपरांत उसकी गंभीर स्थिति को देख उसे बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल किशनगंज रेफर कर दिया गया है।थानाध्यक्ष बहादुरगंज निशाकांत कुमार नें बताया की घायल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला की शिनाख्त करने का प्रयास भी पुलिस टीम द्वारा जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post