Top News

एक तस्कर को 13 लीटर देशी शराब के साथ किया गया गिरफ्तार

रुपौली/बालमुकुन्द यादव 

जिले के रुपौली प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत टीकापट्टी थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि शम्भू मंडल एवं संतोष मंडल पिता-बिरंची मंडल अपने घर से देशी शराब की बिक्री करता है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु टीकापट्टी थाना पुलिस पदाधिकारी सशस्त्र बल के साथ सीमड़ा वार्ड नंबर-05 स्थित शम्भू मंडल के घर पहुँचे तो पुलिस बल को देखकर दो व्यक्ति भागने का प्रयास किये जिनमें से एक व्यक्ति को सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया


पकड़ाये गए व्यक्ति से नाम-पता पुछने पर उसने अपना नाम शम्भू मंडल उम्र-38 वर्ष, पिता-स्व० बिरंची मंडल सीमड़ा वार्ड नंबर-05, थाना-टीकापटट्टी, जिला-पूर्णियाँ बताया। शम्भू मंडल के घर की तलाशी ली गई तो उसके घर से कुल 13 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। बरामद देशी शराब को जप्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतू छापामारी की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post