Top News

एक स्मैक तस्कर को 2.390 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

 

पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव 

पूर्णियाँ : जिले के रुपौली प्रखंड अंतर्गत टीकापट्टी थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि टीकापट्टी थाना चौक के पास राजकुमार मंडल उर्फ दल्लू मंडल के लकड़ी के दुकान के पास एक व्यक्ति खड़ा था जो पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा, जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया


पकड़ाये व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम प्रिंस कुमार, उम्र-28 वर्ष, पिता-स्व० भोला मंडल,  टीकापट्टी, वार्ड नंबर-08, थाना- टीकापट्टी, जिला-पूर्णियाँ बताया। व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से कुल-2.390 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। बरामद स्मैक को जप्त करते हुए अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post