Top News

बिजली विभाग की लापरवाही से एक बैल की गई जान और कई लोग हुए मूर्छित

 


बायसी/मनोज कुमार 


पूर्णिया। 11 हजार के हाई वोल्टेज बिजली तार के जर्जर होने के कारण कट के गिरने से बायसी थाना क्षेत्र के मीनापुर पंचायत बैरिया गांव में एक बैल की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई और उसे बचाने आए कई लोगो को बिजली का झटका बुरी तरह से लग गया और मुर्छित हो गए जिसे गांव में इलाज किया गया वहीं बिजली की झटका से पास में रखे मवेशी का चारा पुआल और जलावन में आग लग गई सुचना मिलते ही बायसी अग्निश्मन कर्मी पहुंची और वे पहुंचकर आग को काबू किया


इस संबंध में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष शकीलउर रहमान ने बताया कि पुराने कागजात दिखाते हुए बताया कि कई बार बिजली विभाग के कर्मी को लिखित और मौखिक रूप से इस जर्जर तार की शिकायत कर बदलने की बात कही गई थी लेकिन बिजली विभाग कभी भी संज्ञान में नहीं लिया जिसका परिणाम आज सामने देखने को मिला है जो भी दुर्घटना में जो भी क्षति हुआ है उनका जिम्मेदार बिजली विभाग है जो लगातार क्षेत्र में इस तरह का अनहोनी को आमंत्रण दे रहा है वही मौके पर उपस्थित मीनापुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सैयद शमसुद्दीन ने बताया कि कई बार उनकी सूचना बिजली विभाग को दी गई थी कि जर्जर तार को बदल दिया जाए लेकिन कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया जिसका आज परिणाम हुआ कि

 इस तरह की बड़ा हादसा हुआ जिसमें लाखों की क्षती हुई है गौरतलब है कि इस घटना में कई परिवार बाल बाल बचे हैं बताया जाता है कि बिजली विभाग की रवैया को लेकर क्षेत्र में गलत बिजली बिल, अनियमित बिजली सप्लाई एवं गलत तरीके से मीटर का प्रयोग करने जैसी कई तरह की परेशानी तो थी ही पर अब बिजली विभाग से लोगों को जान माल की हानि भी होने लगी है जिससे क्षेत्र में लोग काफी आक्रोशित नजर आ रहे हैं अब देखना यह है कि इस तरह की घटना के बाद बिजली विभाग कितना शतक होती है और अपने आप को सुधारने का काम करती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post