Top News

एसपी डीएम ने बायसी के मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया

 


पूर्णिया/सिटिहलचल न्यूज़

जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार  एवं पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा  के द्वारा लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के निमित  चिन्हित वल्नरेबल पॉकेट (भेद्य टोला ) के मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी पूर्णिया एवं पुलिस अधीक्षक पूर्णिया के द्वारा 57 बायसी विधान सभा अंतर्गत डगरुआ प्रखड़ के महथौर पंचायत में तमोह ऋषि टोला स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय तमोह उत्तर भाग बूथ संख्या 38 एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय तमोह दक्षिण भाग बूथ संख्या 39 तथा बायसी प्रखंड के बायसी पंचायत में कदवा मंडल टोला स्थित मध्य विद्यालय कढ़वा मंडल बूथ संख्या 232 का निरीक्षण किया गया। मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी बायसी को दिया गया।



जिला पदाधिकारी द्वारा मतदान केंद्रों पर प्रयाप्त मात्रा में प्रकाश की उपलब्धता, बिजली आपूर्ति, पानी, अंदर बाहर जाने का रास्ता , रैंप , शौचालय आदि की बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान वल्नरेबल पॉकेट (भेद्य टोला )के क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक कर मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा स्थानीय लोगो को बताया गया की प्रशासन स्वच्छ, भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु पूरी तरह से आप लोगो के साथ है । जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को वल्नरेबल पॉकेट (भेद्य टोला ) मतदान केंद्रों के क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।



पुलीस अधीक्षक पूर्णिया के द्वारा सभी लोगो को भयमुक्त और प्रलोभन रहित होकर अपने मतों का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी बायसी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता बायसी, तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा संबंधित थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post