Top News

रेफरल अस्पताल का सीएस ने किया निरीक्षण दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

 


अमौर सिटी हलचल न्यूज़ 


अमौर प्रखंड के रेफरल अस्पताल का मंगलवार  को सीएस ने  निरीक्षण किया । इस क्रम में उन्होंने घूम-घूमकर अस्पताल का जायजा लिया। अस्पताल की साफ सफाई सहित अन्य सुविधाओं का मुआयना किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल की विधि व्यवस्था का संचालन नियमित व सही होने के मद्देनजर यह नियमित रूटीन निरीक्षण है। इस निरीक्षण में उन्होंने पाया कि अस्पताल के अधिकतर स्वास्थ्य कर्मी न तो अपमे ड्रेस में है और न ही आई कार्ड आदि लगाया हुआ है


जो उनके कार्यशैली में लापरवाही को दर्शा रहा है। ड्रेस और आई कार्ड इसलिए जरूरी है ताकि पता चल सके कौन रोगी है अकाउंट चिकित्सा सेवा कर्मी, वही अस्पताल में जो पूर्व में निरीक्षण किया गया था उसमें साफ सफ़ाई को लेकर फटकार लगायी गयी थी जिसपर इस निरीक्षण में असर दिखा ओर अस्पताल परिसर स्वच्छ दिखा जो बता रहा है कि प्रबंधन का इस दिशा में फ़ोकस है। सीएस ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में जिन जिन बिंदुओं में जो थोड़ी कमी मिली है उसे चिन्हित कर जल्द से जल्द सुधार करने की दिशा में आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए है।

आगे उन्होंने बताया कि डॉक्टर की कमी को दूर किया जाएगा दूसरी और हफनिया स्वास्थ्य केंद्र में जल्द ही डॉक्टर की प्रति नियुक्ति की जाएगी एवं अस्पताल में सुविधा बढाए जाएंगे, वही सिविल सर्जन ने अस्पताल परिसर में ट्रैक्टर ट्रॉली एवं ठेले इत्यादि रखे जाने पर संबंधित व्यक्तियों को जल्द हटा लेने का निर्देश दिया, इस मौके पर अनिल कुमार सुधांशु कुमार झा मुकेश कुमार अस्पताल प्रबंधन सहित स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी मुख्य रुप से मौजुद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post