Top News

मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला 10 घायल

 


पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णिया में ग्रामीणों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान दो महिला और एक पुरुष समेत 7 नन्हें बच्चे घायल हो गए। मधुमक्खी के डंक से घायल हुए बच्चों की उम्र 2 से 6 साल साल बताई जा रही है। सभी को ग्रामीणों की मदद से जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज जारी है। 


घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कालीगंज गांव की है। मधुमक्खी के हमले में घायल महिलाओं में शबाना खातून (38), आफरीन (32) ,मो समीम (42) के अलावा घायल बच्चों में निखत, जीनत, गुल्फसा, रोजी, नुसरत परवीन समेत एक अन्य शामिल है।घटना की जानकारी देते हुए मो असफाक ने बताया है कि सभी गांव में पेड़ के नीचे चबूतरे में बैठकर आराम कर रहे थे कि तभी कौए ने मधुमक्खी के खोते में चोंच मार दी। इसी के बाद गुस्साई मधुमक्खियों ने चबूतरे के नीचे बैठे महिलाओं, पुरुषों और बच्चों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों का डंक लगते ही चारों ओर अफरातफरी मच गई।चबूतरे में बैठी महिला ,पुरुष और बच्चों के बीच अफरातफरी मच गई। मधुमक्खी के डंक से बचकर लोग इधर-उधर भागने लगे। भागने के क्रम में गुस्साई मधुमक्खियों के झुंड ने बच्चों पर हमला बोल दिया। बच्चे, महिलाएं चीखने-पुकारने लगे। वहीं, इस हमले में 10 लोग घायल हो गए। घटना के फौरन बाद ग्रामीणों की मदद से सभी को GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया। जहां सभी का इलाज जारी है।


जानकारी देते हुए GMCH के चिकित्सक ने बताया कि सभी मरीजों को मधुमक्खियों ने डंक मारा है। इनमें एक महिला समेत 4 छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। घायल बच्चों की उम्र 2 से 6 साल के बीच है। सभी की डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post