Top News

मुरलीगंज के ओक्सफोर्ड स्कूल मे जांच शिविर का हुआ आयोजन




मुरलीगंज (मधेपुरा) 


शहर के काशीपुर स्थित बीआर ओक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मे लायंस क्लव के द्वारा बुधवार को जांच शिविर का आयोजन किया गया। जांच शिविर मे लगभग 600 बच्चों का जिले के नामचीन डॉक्टर्सो के द्वारा चेकअप किया गया। इससे पूर्व डॉक्टर एसएन यादव, डॉक्टर आरके पप्पू, डॉक्टर संजय कुमार, डॉक्टर रूपेश कुमार, डॉक्टर साकेत, डॉक्टर रोहित भगत,  लायंस क्लब मुरलीगंज के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर अनंत प्रसाद यादव, प्रणय साह, किशोर कुमार उर्फ मुन्ना चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर जांच शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चो के दांत,


आंख सहित अन्य रोगो का जांच किया गया। डाक्टरो ने बताया कि बच्चे दांतो की देखरेख सही तरीके से करे तो दांतो की समस्याओ से मुक्ति मिल जायेगी। प्रत्येक दिन सुबह व रात मे खाना खाने के बाद अच्छे से ब्रस करना चाहिये। जिससे उनके दांतो सुरक्षित रहते है। वही अन्य डाक्टरो ने भी बच्चो को विभिन्न तरह के बिमारीयो से बचने के उपाय बताये। बच्चो को  मोबाइल  और चोकलेट का कम प्रयोग करने को कहा। वहीं विद्यालय के निदेशक डॉक्टर मानव कुमार सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ बच्चों का हेल्थ चेकअप लगातार होनी चाहिए। वहीं विद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर मौसम सिंह ने बच्चों को कहा नियमित रूप से ससमय भोजन, पानी प्रचुर मात्रा में पीना चाहिए। मौके पर आलोक सर्राफ, विद्यालय के उप निदेशक कुमार गौरव, सेंटर हेड राकेश कुमार सिंह सहित शिक्षक शिक्षिकाये उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post