पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़
संध्या गस्ती के क्रम में डगरूआ थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि कोचैली गली कलभट के पास 4–5 की संख्या में अपराधकर्मी हथियार से लैस होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिये इकट्ठा हुए है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष डगरूआ, थानाध्यक्ष जलालगढ एवं अमौर थाना के गस्ती दल कोचैली गली पहुँच कर घटनास्थल की घेराबंदी करते हुए चारो अपराधकर्मीयों को पकड़ लिये।
उक्त पकड़ाये | अपराधकर्मी के पास से एक देशी कट्टा, सात जिन्दा कारतूस एवं अन्य सामान बरामद हुआ। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार चारो अभियुक्त दिनांक 13.03.2024 को डगरूआ थाना अन्तर्गत दोघड़ीया तेघड़ा में गृहरक्षक शोभनंद विश्वास के घर डकैती का मुख्य आरोपी था। डगरूआ थाना के द्वारा उक्त चारों को गिरफ्तार कर एक बड़ी घटना को होने से रोका गया।पुलिस ने इनके पास से तीन मोटर साइकिल भी जब्त किया है।
पकड़े गए अपराधी में मो0 मतीन पिता माउद्दीन, महबूब आलम पिता स्व० तैयब, मुकेश साह पिता विरेन्द्र साह तीनो सा० दलमालपुर थाना अमौर जिला पूर्णिया एवं रजावुल पिता स्व० समौल सा० बड़ा इस्तमबरार थाना जोकीहाट जिला अररिया शामिल है।



Post a Comment