पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्णिया पुलिस द्वारा छापेमारी दल के साथ छापेमारी की जा रही थी। छापेमारी के क्रम सूचना प्राप्त हुई कि बनमनखी विशनपुरदत्त अब्दुल कलाम चौक के पास आनन्दी गुप्ता के भट्टी वाला पुराना मकान मे दो व्यक्ति हथियार से लैश होकर किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक मे वहाँ जमा हुये है।
घटना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु छापेमारी दल के साथ विशनपुरदत्त अब्दुल कलाम चौक के पास आनन्दी गुप्ता के भट्टी वाला पुराना मकान मे पहुँचे तो वहाँ दो व्यक्ति मौजुद थे। छापेमारी दल के सहयोग से घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस एवं एक मोबाईल फोन बरामद किया गया। अन्य अभियुक्त के विरूद्ध छापेमारी की जा रही है। पकड़े गए अपराधियो में मो0 हसीब उर्फ फुटुस पिता मो0 वजीर सा० विनोवाग्राम थाना जानकीनगर जिला पूर्णिया शामिल है। इसके विरुद्ध बनमनखी थाना में आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज है।


Post a Comment