पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़
जानकीनगर पुलिस ने एक स्मेक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बताया जाता है कि जानकीनगर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि स्मैक कारोबारी संजय कुमार उर्फ बगदा मिरचाईबाड़ी के मो. कैयुम के मचान पर स्मैक के साथ बैठा है।
अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं स्मैक की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के साथ मिरचाईबाड़ी पहुँच कर कैयुम के मचान की घेराबंदी कर संजय कुमार उर्फ बगदा पिता रामचंद्र यादव सा0 मिरचाईबाड़ी थाना जानकीनगर जिला पूर्णिया को पकड़ा तथा तलाशी लिया तो उनके पास से 5.8 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।


Post a Comment