बैसा/सिटिहलचल न्यूज़
पूर्णिया। बैसा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महेशबतना गांव निवासी मो जाहीद आलम के 15 वर्षीय बच्चे चांद बाबू का नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण उनकी डुबने से मृत्यु हो गई। पुर्व वार्ड सदस्य मो अख्तर आलम एवं समाज सेवी मो सरफराज आलम ने बताया कि मृतक मो चांद बाबू दिन के लगभग 12 बजे गांव के अन्य बच्चों के साथ कनकई नदी में नहाने गया था।
नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। एवं लापता हो गया। इसके बाद जैसे परिजनों एवं स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली। फौरन नदी में उतरकर उनका खोजबीन शुरू किया। तथा कुछ ही देर में उन्हें पानी से खोजकर निकाला। इसके बाद उन्हें फौरन चिकित्सक के पास लाया। परंतु चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


Post a Comment