एक देशी कट्टा एयर गन के साथ सीसीए लगा अपराधी कोमल सिंह सहित तीन गिरफ्तार



रूपौली विकास कुमार झा 

पूर्णिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है सीसीए लगा अपराधी कोमल सिंह सहित तीन अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अपराधी का पहचान रूपौली थाना क्षेत्र के झलारी गांव निवासी कोमल सिंह, राजेश सिंह ,रौशन सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तार अपराधी के बारे में जानकारी देते हुए रूपौली थाना अध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि  मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी चतुर्थ पुर्णियाँ के S.GR-4108/2020 NBW के वारंटी 01. कोमल सिंह उम्र 23 वर्ष, पे०-जितेन्द्र प्रसाद सिंह सा० झलारी थाना-रूपौली जिला पुर्णियों की गिरफतारी ग्राम झलारी पहुँचे तथा कोमल सिंह की गिरफतारी हेतु उसके घर छापामारी किया


छापेमारी के दौरान वारंटी कोमल सिंह को अपने घर से फरार पाया उसके बाद गुप्त सुचना मिली कि 01. कोमल सिंह अपने दो सहयोगियों रौशन सिंह तथा राजीव कुमार सिंह के साथ रौशन सिंह के घर के दरवाजे पर बना मचान पर सोया हुआ है। इनलोगो के पास हथियार भी हो सकता है। उक्त सुचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु जैसे ही पुलिस बल के साथ ग्राम झलारी स्थित रौशन सिंह के दरवाजे पर पहुँचा तो पुलिस बल को देखते ही तीनों व्यक्ति मचान पर से उठकर कुदकर भागने लगे। जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ा। पकड़ाये व्यक्तियो से नाम-पता पुछा तो उन्होने अपना नाम  01. कोमल सिंह उम्र-23 वर्ष, पे०-जितेन्द्र प्रसाद सिंह 02.. रौशन सिंह उम्र 35 वर्ष, पे० स्व० सुखराम प्रसाद सिंह 03. राजीव कुमार सिंह उर्फ राजेश सिंह उम्र-28 वर्ष पे०- विनय कुमार सिंह तीनो सा०-झलारी थाना-रूपौली जिला-पूर्णियाँ बताये।जब मचान का तलाशी लिया, तो मचान पर लगे विछावन पर रखे तकिया के नीचे से 01. एक लोहे का बना देशी कट्टा लोड किया हुआ जिसके बट की लम्बाई करीब 07 अंगुल, बॉडी की लम्बाई करीब 07 अंगुल, तथा बैरल की लम्बाई करीब 30 अंगुल। अनलोड करने पर 303 बोर का मिस फायर कारतुस जिसके पेन्दी पर ok,00,7z लिखा हुआ (02) एक लोहा एवं लकड़ी का स्पोर्ट एयर गन सिंलिंग लगा हुआ जिसके बट की लम्बाई 12 अंगुल, बॉडी की लम्बाई 23 अंगुल तथा बैरल की लम्बाई 17 अंगुल जिसके बॉडी पर CAN-ON-SPORTS Air Gun Made in India लिखा हुआ। एक 303 बोर का मिस फायर कारतुस जिसके पेन्दी पर ok 97.7z लिखा हुआ, दो 315 बोर का जिन्दा कारतुस जिसके पेन्दी पर 8 mm KF लिखा हुआ । एक 315 बोर का मिस फायर कारतुस जिसके पेन्दी पर 8 mm KF लिखा हुआ। दो 315 बोर का फायर किया हुआ खोखा जिसके पेन्दी पर 8 mm KF लिखा हुआ। बरामद हुआ उसके बाद पकड़ाये तीनो व्यक्तियो से बरामद हथियार एवं कारतुस का वैध कागजातो / अनुज्ञप्ति का मांग किया तो कोई वैध कागजात नही दिखाया एवं न ही किसी तरह का कोई संतोषजनक जबाब दिया। तत्पश्चात बरामद सामानो का विधिवत जप्ती सुची तैयार किया। इस प्रकार अवैध रूप स बगैर कागजातो / अनुज्ञप्ति के अवैध आग्नेयास्त्र, कारतुस रखना 25 (1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत संज्ञेय अपराध है।

उपरोक्त धाराओ के तहत आरोपित करते हुए तीनो अभियुक्त 01. कोमल सिंह उम्र 23 वर्ष, पे०-जितेन्द्र प्रसाद सिंह 02.. रौशन सिंह उम्र 35 वर्ष, पे०-स्व० सुखराम प्रसाद सिंह 03. राजीव कुमार सिंह उर्फ राजेश सिंह उम्र 28 वर्ष पे०- विनय कुमार सिंह तीनो सा०-झलारी थाना-रूपौली जिला-पुर्णियों को अपराध को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।वहीं आपको बताते चलें कि अपराधी कोमल सिंह पर पूर्व से भी आधे दर्जन से ज्यादा मामला दर्ज है जिसमें रूपौली थाना में ही पदस्थापित तत्कालीन प्रशिक्षु दरोगा भारती सागर पर देशी कट्टा से गोली चलाने का आरोप लगा था हालांकि गोली मिस फायरिंग हो गई थी। छापेमारी दल में थाना अध्यक्ष अमजद अली,अपर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार, प्रशिक्षु दरोगा अभिषेक सिंह, उज्वल कुमार, एसआई सुष्मिता कुमारी, एएसआई कंतेश्वर पांडे, सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post