Top News

मछली लदा पिकअप हुआ एक्सीडेंट ग्रामीणों ने मछली लुटा

 


पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णिया में मछली लदा पिकअप वैन अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई।  जबरदस्त टक्कर के बाद बाद सड़क पर मछलियों का ढेर लग गया और सैकड़ों मछलियां सड़क पर रेंगती हुई दिखी। कुछ ही देर में आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों में मछलियों को लूटने की होड़ लग गई। जिसे जितनी मछली हाथ लगी लेकर चलते बने। घटना रुपौली स्टेट हाइवे पर धमदाहा मां तारा विवाह भवन के समीप हुआ।


बताया जाता है कि कोलकाता से चालक डेढ़ लाख रुपये की मछली लेकर पिकअप वैन से मधेपुरा जा रहा था। रुपौली स्टेट हाइवे पर धमदाहा मां तारा विवाह भवन के समीप अचानक उसकी आंख लग गई। जिसके बाद पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी पेड़ और फिर आगे जाकर बिजली के खंभे से जा टकराई। इस जोरदार टक्कर में पिकअप वैन पर रखी गई मछलियां सड़क पर


बिखर गई। कुछ देर ये खबर आसपास के ग्रामीणों को लग गई। जिसके बाद उनके बीच मछलियों को लूटने की होड़ लग गई। इस दौरान चालक ग्रामीणों को समझाते रहे मगर ग्रामीण एक नहीं सुने, जिसे जितना मछली हाथ लग, लेकर भाग गए। हालांकि कुछ स्थानीय लोगों की मदद से मछली विक्रेता ने सड़क पर बिखरे मछलियों को इकट्ठा कराया। मछली विक्रेता ने बताया कि पिकअप वैन पर डेढ़ लाख की मछली रखी गई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post