पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़
होली पर बहनोई के घर गए एक युवक की ट्रैन से गिरकर मौत हो गई। युवक बेलौरी सतडोभ के पास धीमी चलती ट्रैन से उतरने का प्रयास कर रहा था तभी चक्के के नीचे आ गया। घटना की सूचना पर पूर्णिया जीआरपी शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के बिहारीगंज के वार्ड 9 निवासी ललन साह (35) के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी देते हुए मृतक के बहनोई ने बताया कि ललन साह होली पर बिहारीगंज के वार्ड 9 स्थित घर से कटिहार जिले के मनसाही के रेलवे कॉलोनी घासी टोला स्थित उनके घर आए थे। होली के बाद वे 30 मार्च को कटिहार-जोगबनी ट्रेन से अपने घर मधेपुरा के लिए रवाना हुए थे।
मगर देर रात गुजरने के बाद भी वे घर नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू हुई। इसी क्रम में सोमवा सुबह बिलौरी के समीप एक यात्री के ट्रेन से कटने की सूचना मिली। जिसके बाद जाकर शव की पहचान की। मृतक अपने पीछे पत्नी चंदन देवी और तीन बच्चे छोड़ गए।



Post a Comment