Top News

मवेशी ब्यवसाई लूटकांड का 2 अपराधी गिरफ्तार

 


पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

रघुवंश नगर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान बड़हारा कोठी थाना क्षेत्र के मलडीहा गांव निवासी शुभंकर सिंह के बेटे आशिष कुमार उर्फ रौशन सिंह व धमदाहा थाना क्षेत्र के ककड़ बदधा गांव निवासी भिखारी रविदास निवासी नवल कुमार उर्फ नवल राम के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए रघुवंश नगर थानाअध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि 25 फरवरी को रघुवंश नगर थाना के वरूणा-मलडीहा रोड़ में बकरी व्यवसायी मो० सिराउ से हथियार का भय दिखाकर दो बदमाशों ने लूटपाट की थी। बेखौफ बदमाश 25 हजार कैश लुटकर फरार हो गए थे। पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने कारवाई शुरू की। इसी क्रम में पुलिस को दो अपराधियों के छिपे होने की सूचना मिली। 


जिसके बाद एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए दोनों बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस की कस्टडी में दोनों बदमाशों ने अपना जुर्म कुबूल किया है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों ही बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए बदमाशों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post