Top News

अरुणोदय सांस्कृतिक विकास परिषद ने की कोसी गौरव साहित्य सम्मान की घोषणा

 


मीरगंज सिटी हलचल न्यूज़ 


तरुणोदय सांस्कृतिक विकास परिषद ने की कोशी गौरव साहित्य सम्मान की घोषणा, सम्मानित होंगे उत्कृष्ट कथाकार राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हिंदी साहित्य संगठन तरुणोदय सांस्कृतिक विकास परिषद मुख्य शाखा खगहा मीरगंज स्थित श्रीहरि साहित्य सदन में निर्णायक मंडल के समक्ष प्राप्त प्रविष्टियों के आधार पर कोशी गौरव साहित्य सम्मान की घोषणा कथा साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया। इस साल कथा साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए कहानी संग्रह "अनुसंधान जारी है"


के रचनाकार डॉ सुवंश ठाकुर अकेला,पूर्णिया को नवसम्वत के शुभागमन पर कोशी अंचल साहित्यकार सम्मानार्थ आयोजित सम्मान समारोह कला भवन पूर्णिया में"9अप्रैल को कोशी गौरव साहित्य सम्मान दिया जाएगा। इन्हे सम्मन स्वरूप प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, रेशमी चादर, सहित 1000 एक हजार की राशि चेक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। मौके पर परिषद संस्थापक कैलाश बिहारी चौधरी, सचिव प्रभाकर परवाना , प्रेस प्रतिनिधि नितेश कुमार निखिल, देवेश चौधरी नीरज स्वर्णकार आदि मौजूद थे

Post a Comment

Previous Post Next Post