Top News

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च



 बैसा पूर्णिया

आगमी लोकसभा चुनाव को लेकर अनगढ़ पुलिस ने एसएसबी जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला। अनगढ़ थाना अध्यक्ष सोफिया प्रवीण के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च अनगढ़, धुसमल,कदम चौक , सहित आदि जगहों से गुजरा। अनगढ़ पुलिस की सक्रियता से असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति है।


थानाध्यक्ष सोफिया प्रवीण ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर उपद्रवी और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में अराजकता फैलाने वाले थाना क्षेत्र के सभी असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर लिया गया है। इन असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। फ्लैग मार्च में मुख्य रूप से पु अनि कृष्ण कुमार गोपाल,स अनि रवि शंकर प्रसाद सहित भारी संख्या में एस एस बी के जवान एवं पुलिसकर्मी आदि शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post