Top News

चोरी की मोबाइल के साथ महिला गिरफ्तार

 


अमौर/सिटिहलचल न्यूज़

पूर्णिया। अमौर थाना क्षेत्र के बोहरा मार्केट में विगत 14 मार्च को मोहम्मद अली हसन के किराना दुकान एवं मोबाइल दुकान में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया था।


जिसमें चोरों ने नगद राशि सहित 50 पीस  किपेड,15 पीस नेक बेण्ड, 10पीस ठीक  किया हुआ बड़ा मोबाइल, 12 पीस छोटा हेड फोन और बाड़ा 25 पीस बड़ा मोबाइल के चार्जर की चोरी कर ली थी। वहीं इस संबंध में अमौर थाना कांड संख्या 118/24 दर्ज था। वहीं पुलिस ने चोरी हुए मोबाइल को सर्विलांस पर रखा था, जिसमें एक मोबाइल रूबीना पति मो. मासुम ग्राम मच्छट्ठा को उपयोग करते हुए पकड़ा। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी हुई मोबाइल को ट्रेस करते हुए छापेमारी की गई जिसमें महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, वहीं अन्य अपराधियों के बारे में जानकारी मिली है, जिसके पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post