Top News

पप्पू सिंह और पप्पू यादव का हुआ मिलन, बीमा भारती को भी मिला आशीर्वाद आज करेंगी बीमा भारती नामांकन

 


पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णिया की राजनीति काफी रोचक मोड़ पर आ चुकी है। पूर्णिया लोकसभा चुनाव में दो धुर्व जिसका आपस मे मिलने का आकलन कोई नही कर सकता था, मंगलवार को पप्पू सिंह और पप्पू यादव की आपस मे मुलाकात हुई। पूर्व सांसद पप्पू सिंह के आवास पर जाकर पप्पू यादव ने उनसे मुलाकात की और उनका आशीर्वाद भी लिया।


वहीं इस बीच ही महागठबंधन की उम्मीदवार बीमा भारती भी आकर सबको चौका दिया। पप्पु सिंह औऱ पप्पू यादव के बीच क्या बातचीत हुई इसके बारे में किसी भी नेता ने कोई बयान नहीं दिया है, मगर यह आकलन लगाया जा रहा है कि इसबार पूर्णिया लोकसभा चुनाव में खेला होबे, वहीं अभी तक महागठबंधन उम्मीदवार बीमा भारती पप्पू सिंह के घर पर ही है और दोनों के बीच बातचीत चल रही है। वही बीमा भारती ने दावा किया कि पप्पू सिंह उनके साथ है। 


वही दोनों ही प्रत्याशियों के पूर्व सांसद पप्पू सिंह उर्फ उदय सिंह से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल पूर्व सांसद उदय सिंह स्वर्ण जाति से आते हैं। उनकी पकड़ लोकसभा के न सिर्फ स्वर्ण वोटरों में है बल्कि मुस्लिम वोटर, पिछड़े -अतिपिछड़े व अनुसूचित जाति -जनजाति में भी खासी पकड़ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post