Top News

आज जेल होई कल बेल होई परसो से वहीं खेल होई.. 3 गिरफ्तार

 


पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

आज जेल होई कल बेल होई परसो से वहीं खेल होई.. यह गाना बिहार में काफी चर्चित है और दबंग युवा इसपर काफी रिल्स भी बना रहे है। इसी रिल्स के चक्कर मे चंपानगर के 2 युवा जेल की हवा खाने पहुँच गए। दरअसल 1 अप्रैल  को सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा था


जिसमें तीन लड़के अपने हाथ मे देशी कट्टा एवं पिस्टल लहराते हुए दिखाई दे रहे थे। जिसमे बाद पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के आदेशानुसार उक्त वायरल विडियो का सत्यापन चम्पानगर थाना के द्वारा किया गया तो पता चला कि विडियो में दिखाई दे रहा दो लड़का चम्पानगर का मनखुश कुमार शर्मा, पिता मुन्ना शर्मा एवं मो० दिलनवाज, पिता मो.राजा है। दोनो लड़को से विडियो में दिखायी जा रही

आग्नेयास्त्र के बारे में पूछने पर दोनो के बताये अनुसार विडियो में दिख रहा तीसरा लड़का मो० दिलशाद पिता- मो.इब्राहिम है, जिसे देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा, तीन मोबाईल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त किया है। सभी लड़के चंपानगर के रहने वाले है।

Post a Comment

Previous Post Next Post