रौटा पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

 


बैसा (पूर्णियां) एसपी के निर्देशानुसार शनिवार को रौटा थाना की पुलिस ने रौटा थाना के नजदीक मुख्य पक्की सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वाहन चेकिंग में पुलिस के द्वारा चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की डिक्की, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण ,फिटनेस सहित कई कागजातों की जांच की गई। तथा चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की डिक्की की तलाशी ली गई।


वहीं  वाहन चेकिंग से चालकों में हड़कंप मच गया। कई वाहन चालक रास्ता बदलकर गलियों से निकलते देखे गए। वाहन चेकिंग कर रहे पु अनि राजा बाबू ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने दो पहिया वाहन चालकों से हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की अपील करते हुए वैध दस्तावेज साथ रखने की बात कही। साथ ही उन्होंने कई वाहन चालकों पर जुर्माना भी लगाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post